BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह
Share

रायपुर। बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन 250 रूपए के हिसाब से दस दिनों के लिए 2500 रूपए में टेली परामर्श या वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, रायपुर जिला प्रशासन और आई.एम.ए. के प्रतिनिधियों के साथ 4 सितम्बर को हुई बैठक में निजी डॉक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने की दर पर सहमति व्यक्त की गई।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। निकट भविष्य में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश में लक्षणरहित और बिना लक्षण वाले बहुत से मरीज होम आइसोलेशन में इलाज कराने के इच्छुक हैं। आई.एम.ए. के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में चर्चा के बाद दस दिनों के टेली परामर्श या वीडियो काल से चिकित्सा सलाह देने के लिए 2500 रूपए (प्रतिदिन 250 रूपए) के शुल्क पर सहमति दी है। डॉक्टरों और मरीजों द्वारा होम आइसोलेशन के संबंध में आई.सी.एम.आर. तथा राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

 



Share

Leave a Reply