BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौत के बाद मोबाइल में आ रहा पॉजिटिव होने का मैसेज

मौत के बाद मोबाइल में आ रहा पॉजिटिव होने का मैसेज
Share

धमतरी । काफी प्रयास के बाद भी कोरोना संक्रमण की चेन तोडने में कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है और ना ही मृत्यु दर का आंकड़ा भी नीचे लाए जाने में हम सफल हो रहे हैं । इसका कारण कहीं ना कहीं लक्षणात्मक एवं धनात्मक मरीजों की हो रही टेस्ट की रिपोर्ट में विलंब आने को माना जा रहा है। क्योंकि जो व्यक्ति संक्रमित पॉजिटिव रिपोर्ट आता है उसके बहुत सारे संपर्क टेस्ट व रिपोर्ट आने के अंतराल में हो जाए रहते हैं और संक्रमण का फैलाव हो जाता है। विशेषकर यहां बात ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढने का महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। प्रशासन मितानिनों के समक्ष कोरोना वायरस दवाई किट उपलब्ध कराएं जाने के बाद भी उसे लेने में लापरवाही भी मौत का एक कारण बन रही है। ऐसे ही घटना समीपस्थ ग्राम लोहारसी के 35 वर्षीय एक युवक जिसके परिवार में उसके अलावा पत्नी व दो बच्चे हैं उनके साथ घटी और वह सुबह 4 बजे जब शासकीय अस्पताल पहुंचा तो उसकी मृत्यु हो गई थी। उस व्यक्ति की अंतिम क्रियाक्रम हो जाने के बाद मोबाइल पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट का मैसेज प्राप्त हुआ, लेकिन समय निकल चुका। उनके परिजनों को सूचित किए जाने पर नगर निगम के पूर्व सभापति व अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा वहां पहुंचे।
00 रिपोर्ट के विलंब से संक्रमण व मृत्युदर का आंकड़ा बढ़ रहा: राजेंद्र शर्मा
नगर निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा ने कहा ै कि विपरीत परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए लोग अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। किंतु किसी न किसी रूप में यदि टेस्टिंग रिपोर्ट अविलंब आती है तो वे संक्रमण की चेन को तोडने और मृत्यु दर को नीचे लाने में कामयाबी हासिल की जा सकती है। प्रदेश सरकार को इस व्यवस्थागत खामी को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाने की आवश्यकता है इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी लिखा है। साथ ही श्री शर्मा ने लक्ष्मण वाले लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए मितानिनों के पास उपलब्ध दवाओं की किट को उपयोगिता मे लाने का आग्रह भी किया है।
 



Share

Leave a Reply