नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को भी आंधी, बारिश की संभावना बताई गई है। अभी मौसम का नया सिस्टम बना हुआ है, उसके मुताबिक राजधानी समेत कई इलाकों में शाम होते ही हवाएं तेज चलना शुरू हो जा रही हैं। बदले सिस्टम के असर से राजधानी समेत कुछ जिलों का पारा 1 से दो डिग्री तक कम हो गया है। बीते 10 साल में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पारा कम हो रहा है। बीते वर्षेां में अंतिम सप्ताह में पारा तेजी बढ़ जाता है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों मे बारिश का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है।मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक है। 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। 
 



Share

Leave a Reply