नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मंत्री बृजमोहन ने स्कूली छात्राओं को दी बड़ी सौगात

मंत्री बृजमोहन ने स्कूली छात्राओं को दी बड़ी सौगात
Share

 दानी स्कूल से बूढ़ा तालाब रोड पर बने गेट का ताला खोला

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर के जे आर दानी स्कूल की छात्राओं को बड़ी सौगात दी। प्रतिभा सम्मान समारोह में दानी स्कूल पहुंचे मंत्री अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद सरोवर की तरफ जाने वाले रास्ते की बाधा को दूर कर दिया। अपने हाथों से गेट का ताला खोला। दानी स्कूल की छात्राएं काफी समय से स्कूल से बूढ़ा तालाब की तरफ रास्ते की मांग कर रही थी। गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल गए। मौके पर खुशी का माहौल छा गया। माहौल जय राम के नारों से गूंज उठा।

बता दें पिछली कांग्रेस सरकार ने बूढ़ातालाब का सौंदर्गीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद करवा दिया था। यहां दानी स्कूल गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी कर दी थी। जिसके कारण दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, काली बाड़ी स्कूल, एससी-एसटी हॉस्टल के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम वहां चौपाटी विकसित करने जा रही थी। जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी थी। और इस मुद्दे पर छात्राओं ने कई बार प्रदर्शन भी किया था। बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव के दौरान उस रास्ते को शुरू करवाने और स्कूल गेट खुलवाने का वादा किया था।



Share

Leave a Reply