लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े भवनों का किया उद्घाटन

मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े भवनों का किया उद्घाटन
Share

 रायपुर । राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से जिला मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विभागीय भवनों का लोकार्पण
मंत्री टंकराम वर्मा ने 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के 50 लाख रुपये की लागत से तैयार BPHU के अतिरिक्त कक्ष, क्चक्क॥ भवन और जिला अस्पताल के मेडिसीन वार्ड का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन कर खेल गतिविधियों से भी जुड़ाव किया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीड बॉल अभियान
मंत्री वर्मा ने पौधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया। परिसर में पौधे रोपने के साथ ही ग्राम छुहीपाली में आयोजित वृहद पर्यावरण कार्यक्रम में शामिल हुए और सीड बॉल के माध्यम से पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय के संयुक्त भवन यानी कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख
मंत्री ने मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। उन्होंने कहा कि अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का दस्तावेजी आधार मिलेगा और वे उपलब्ध वित्तीय एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम में विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Share

Leave a Reply