CGSPST, JCI Raipur Brainwash और APTI द्वारा ML Schroff Box Cricket Tournament का सफलता पूर्वक आयोजन
रायपुर / छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश और ए पी टी आई द्वारा एमएल श्रॉफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रो एमएल श्रॉफ जी की 121वी जयंती पर विधान सभा रोड स्थित क्रिकबॉक्स टर्फ में आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय उपकार चंद्राकर जी, महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चे रहे। उन्होंने एमएल श्रॉफ जी के तस्वीर में माल्यार्पण कर, वहा उपस्थित सभी प्लेयर्स का उत्साहवर्धन अपने उद्बोधन में किया। चंद्राकर जी ने फीता काट कर, सभी पल्येर्स को कैप वितरीत किया एवम दो दो हाथ बालेबाजी में और गेंदबाजी में दिखाए। CGSPST के अध्यक्ष रवि किशोर अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष धनंजय सिंह जी, सह सचिव मिस अंजू अनन्त जी ने सभी प्लेयर्स को टूर्नामेंट के नियम एवम शर्ते बताए, जिससे पूरे दिन किसी भी प्रकार का तनाव नही हुआ। इस आयोजन में सहभागी रहे जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश के पूर्वाध्यक्ष जेसी अंकित अग्रवाल, टूर्नामेंट के प्रोग्राम डायरेक्टर जैसी पलाश अग्रवाल, अध्यक्ष 2022 जेसी जसवीर सरकार एवम सचिव जेसी धितेंद्र पाठक ने पूरा आयोजन का संचालन सफलतापूर्वक किया। सुबह 10 बजे से पहले मैच खेलते हुए रात को 10 बजे फाइनल मैच एचएचसीसी एवम स्मेशर्स के बीच रोमांच भरा हुआ जिसमे टीम एचएचसीसी विजय हुए एवम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुस्कार वितरण समारोह में ए पी टी आई, जेसीआई एवम सीजीएसपीएसटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर योगेश साहूजी, नारायण हेमाननी जी, दिव्यांश शर्मा जी ने अपना पूरा सहयोग दिया। इस आयोजन के जरिए सीजीएसपीएसटी ने अपने फार्मेसी काउंसिल में उनके पैनल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की भी घोषणा करने की बात रखी और दिनांक मार्च 6 को पैनल के नाम बताने की बात कही।




