नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विधायक राजेश मूणत ने ऑटो चलाकर किया बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार...ऑटो में ही चाय का लगाया स्टॉल

विधायक राजेश मूणत ने ऑटो चलाकर किया बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार...ऑटो में ही चाय का लगाया स्टॉल
Share

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए लगातार दिग्गज नेता चुनाव-प्रचार में लगे हैं, इसी बीच कुछ नेता बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ऑटो चलाकर प्रचार करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में ऑटो चलाकर प्रचार किया है। इतना ही नहीं चाय पर चर्चा के तहत ऑटो में ही चाय का स्टॉल लगा लिया है।

आपको बता दें, राजेश मूणत ऑटो चलाकर रायपुर से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आप इस तस्वीर के जरिए देख सकते हैं कि, किस तरह से आगामी मतदान के लिए चाय पर चर्चा की जा रही है। प्रचार अभियान के दौरान राजेश मूणत ने कहा कि, लोग मोदी को तीसरी बार फिर लाना चाहते हैं। कांग्रेस तो कहीं टक्कर में भी नहीं हैं। कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पता तक नहीं चल रहा है।

गुटबाजी के चलते प्रवक्ता रो रही हैं

राजेश मूणत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, विकास उपाध्याय कांग्रेस की गुटबाजी के शिकार हो गए हैं। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि, इनकी प्रवक्ता रोती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि इनके पास संसाधनों की नहीं, चरित्र की कमी है।

 इन सात सीटों पर होगा मतदान

 छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सरगुजा में होगा। प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान हो रहा है। 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान हुआ, 26 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में वोटिंग हुई थी। तीसरा चरण होने के बाद 4 जून को नतीजों का इंतजार रहेगा।



Share

Leave a Reply