BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्य पाईप लाईन सुधरवाने विधायक विकास उपाध्याय सुबह 5 बजे से मौके पर डटे

मुख्य पाईप लाईन सुधरवाने विधायक विकास उपाध्याय सुबह 5 बजे से मौके पर डटे
Share

तेलघानी नाका अंडरब्रिज निर्माण के दौरान मुख्य  पाईप लाइन हुआ था क्षतिग्रस्त

लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विधायक उपाध्याय मौके पर खड़े रहकर करवा रहे सुधार कार्य 
रायपुर । तेलघानी नाका अंडरब्रिज निर्माण के दौरान मुख्य  पाईप लाइन (राइजिंग लाइन ) के क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। पाईप लाईन को ठीक कराने पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय आज सुबह 5 बजे से ही मौके पर डटे हुए हैं और अपनी निगरानी में स्वयं सुधार कार्य करवा रहे हैं। 
ज्ञात हो कि विधायक विकास उपाध्याय ने कल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और संबंधित अधिकारियों को सुधार कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया था। श्री उपाध्याय ने बताया कि वे बुधवार को भी मौके पर पहुंचे थे। यहां की स्थिति का जायजा लिया था और सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया था। श्री उपाध्याय ने बताया कि कल लोक निर्माण विभाग, पीएचई के साथ ही निगम के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। तीनों विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बेहतर बनाते हुए पाईप लाइन के दुरुस्तीकरण को तत्काल पूरा कराने कहा गया था। 
इधर कल देर रात तक सुधार कार्य के पूर्ण न होने की सूचना मिलने के बाद विधायक श्री उपाध्याय आज सुबह 5 बजे स्वयं मौके पर पहुंच गए। विधायक को मौके पर देख यहां काम कर रहे लोग भी भौचक रह गए। तत्काल मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। श्री उपाध्याय ने काम पूरा न होने तथा आमजनता को पेयजल के लिए हो रही दिक्कतों पर खासी नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आज सुधार कार्य पूर्ण होने की संभावना है। संभवत: आज दोपहर तक पाईप लाइन में आई खराबी सुधार ली जाएगी और इसके बाद जलागारों में जलभराव प्रारंभ हो जाएगा साथ ही आज शाम से प्रभावित इलाकों के घरों में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। 
 

 



Share

Leave a Reply