BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के खिलाफ विधायक विकास उपाध्याय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के खिलाफ विधायक विकास उपाध्याय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Share

रायपुर | उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ सामूहिक अनाचार की घटना को रिपब्लिक टीवी में बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करने वाले टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी के खिलाफ रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाईन्स थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ें : सावधान : आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना

विधायक विकास उपाध्याय के अनुसार उक्त चैनल के पत्रकार गोस्वामी द्वारा फर्जी तरीके से आडियो प्रसारित कर कांग्रेस पार्टी को घृणित तरीके से बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने सिविल लाईन थाने में अर्णव के खिलाफ आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रेस कॉन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष से करने की बात चर्चा के दौरान बताई। पत्रकार गोस्वामी हाथरस प्रकरण में भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाने के साथ ही उपाध्याय ने बताया कि गोस्वामी की उक्त हरकत से स्वतंत्र पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की निष्ठा पर आंच आई है। जो किसी भी रूप में कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। 

पढ़ें : शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान सहित मकान में लगी आग, 8 से 10 लाख के नुकसान का अनुमान 

विकास उपाध्याय ने आज टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी पर आरोप लगाया कि वह स्वयं के द्वारा गलत नियत से बनाई गई ऑडियो टेप को अपने न्यूज चैनल 'रिपब्लिक टीवी' में प्रसारित कर जोर जबरन कांग्रेस का नाम जोड़ कर बदनाम कर रही है। 

अर्णव गोस्वामी की नियत भाजपा के एजेंट के रूप में प्रतीत होती है। देश के तमाम प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के ठीक उलट हाथरस के मामले को अर्णव गोस्वामी ने एक बदनाम राजनैतिक रंग देने का प्रयास किया है और इस पूरे प्रकरण में उक्त कथित पत्रकार ने मूल मुद्दे से हट कर व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस पार्टी को टारगेट करते हुए बदनाम किया है। इस आचरण से स्वच्छ पत्रकारिता पर भी एक सवालिया प्रश्न खड़ा हो गया है, जोकि एक अपराध की श्रेणी में आता है। 
 
 
विकास उपाध्याय ने अर्णव गोस्वामी की पत्रकारिता पर सवाल उठाते हुए प्रेस कॉन्सिल ऑफ इंडिया से उक्त मामले की जांच हेतु कमेटी गठित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने रिपब्लिक टीवी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 
 


Share

Leave a Reply