BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ पहुचेंगा मानसून सही समय पर, बस्तर में प्रवेश होगा 10 जून को

 छत्तीसगढ़ पहुचेंगा मानसून सही समय पर, बस्तर में प्रवेश होगा 10 जून को
Share

रायपुर। केन्द्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार इस वर्ष भी देशभर में मानसून सामान्य रहने की संभावना है। जारी अनुमान के अनुसार नियमानुसार इस वर्ष भी मानसून समय पर एक जून को केरल तट में पहुचेगा। इसके बाद मानसूनी हवाएं तटवर्ती राज्यों को छूते हुए छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते 10 जून को प्रवेश करेंगी। 01 जून से 9 जून के मध्य प्री-मानसून वर्षा होने से प्रदेश के पहाड़ी एवं वनाच्छादित क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इस साल 10 जून को मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है 10 जून को जगदलपुर पहुंचने के बाद 15 जून को यह रायपुर पहुंच सकता है। देश में सबसे पहले मॉनसून केरल में पहुंचता है। इस साल इसके 31 मई को केरल पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अब भी गरज चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 15 जून को राजधानी रायपुर में मॉनसून की आमद हो सकती है। रायपुर में मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने कहा कि 10 जून को जगदलपुर पहुंचने के बाद मॉनसून के 21 जून को अंबिकापुर पहुंचने की संभावना है। उनका कहना है कि चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है। इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।


Share

Leave a Reply