नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
Share

रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में 18 सितंबर 2026 को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस शिविर का संचालन प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन में हुआ।

 
शिविर में 500 विद्यार्थियों व प्राध्यापकों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, ब्लड शुगर, ईसीजी और आरबीएस सहित विभिन्न जांचें की गईं। एसजी नेत्र चिकित्सालय के विकास, बृजेश और विवेक ने विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया। वहीं, आईएलएस चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेत्री ने अपनी टीम के साथ छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
 
शिवनाथ ब्लड सेंटर,  गुरुद्वारा देवेंद्र नगर से मेडिकल सोशल वर्कर मिस निधि और उनकी तकनीशियन टीम ने विद्यार्थियों की रक्त संबंधी जांच की तथा स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। शिविर में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा की मिसाल पेश की।
 
आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवकों दुर्गेश साहू, गुलशन, प्रशांत, प्रांजल, लिपाक्षी, महक, आकांक्षा, शिल्पी, कृष्णा, सिमरन, तनुजा, अंशिका, अनुप्रिया, प्रखर, पलक साहू, कनक और आर्यन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने शिविर को स्वास्थ्य जांच और रक्तदान से आगे बढ़ाकर सामाजिक जागरूकता, सहयोग और मानवीय संवेदना का प्रभावी मंच बना दिया।
इस आयोजन के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील विद्यार्थी ही सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान को प्रोत्साहित करने वाला यह शिविर महाविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।


Share

Leave a Reply