नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा लोग, सरकार से लगाई मदद की गुहार, बोले- खौफनाक मंजर है, जल्द से जल्द निकाले…

कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा लोग, सरकार से लगाई मदद की गुहार, बोले- खौफनाक मंजर है, जल्द से जल्द निकाले…
Share

 रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं कश्मीर में छत्तीसगढ़ के 77 लोग फंसे हैं। इनमें भिलाई के 12 लोग हैं। रायपुर के 61 और राजनांदगांव के 02 लोग हैं। सभी को श्रीनगर के होटल में ठहराया गया है। पहलगाम में हुए हमले के बाद सभी खौफ में हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

बताया जा रहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटक मंगलवार को पहलगाम पहुंचे थे। आतंकी हमले के बाद आज कश्मीर बंद है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों से बातचीत की है। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा भी लगातार छत्तीसगढ़ के पर्यटकों से संपर्क में है, जो कश्मीर में फंसे हुए हैं।

शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने परिवार के साथ गया था रायपुर का दिनेश

जानकारी के मुताबिक रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने दिनेश को मार डाला। मृतक का पार्थिव शरीर दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर लाया जाएगा, जो रात 8 बजे पहुंचेगी।

गृहमंत्री शाह बोले – आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा

पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को 1 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।



Share

Leave a Reply