BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : भूपेश के बजट में कृषि और किसान पर सबसे अधिक फोकस, यहाँ देखें विस्तार में छत्तीसगढ़ का बजट

BIG BREAKING : भूपेश के बजट में कृषि और किसान पर सबसे अधिक फोकस, यहाँ देखें विस्तार में छत्तीसगढ़ का बजट
Share

रायपुर देश में कृषि कानून को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में सबसे अधिक फोकस कृषि और किसानों पर किया है। सोमवार को प्रस्तुत बजट में उन्होंने सदन को बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 5 हजार 703 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर संभाग के आदिवासी बाहुल्य सात जिलों और मुंगेली जनपद के 14 विकास खंडो में किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए चिराग योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कृषि पंपो के लिए दो हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे साढ़े पांच लाख किसान लाभान्वित होंगे। कृषि पंपों के उर्जीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सोलर सुजला योजना में 530 करोड़ रुपये और किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराये जाने के लिए पांच हजार 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फसल बीमा के लिए 606 करोड़ और कृषि समग्र विकास के लिए 81 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई एवं शाकम्बरी योजना के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उद्यानीकरण के लिए 495 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बजट की विस्तृत जानकारी देखें




Share

Leave a Reply