छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

फांसी के फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, जांच में जुटी पुलिस

फांसी के फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share

कवर्धा : छत्तीशगढ़ के कवर्धा जिले के बदनापुर गांव के एक जंगल में एक साल की बच्ची और उसकी मां का शव जामुन पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव देख पूरे गांव में दहशत का माहौल है बताया जा रहा है कि मरने से पहले महिला और उसके पति में विवाद हुआ था ये है पूरा मामला: मामला जिले के तरेगांव थाना क्षेत्र के बदनापुर गांव के जंगल का है।

जहां महिला समारी बाई बैगा और उसकी एक वर्षीय बच्ची का शव जामुन पेड़ पर लटकते पाया गया घटना के बाद पूरे गांव मे सनसनी फैल गई. पूरा गांव घटना स्थल पहुंच गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना तरेगांव पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान परिजन और मोहल्लावासियों ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले गांव के ही युवक मुखिराम बैगा से हुई थी। लेकिन दोनों में किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है दोनों की एक साल की बच्ची थी.सोमवार को घटना के दिन दोनों जंगल महुआ बिनने गए हुए थे

इसी दौरान जंगल मे महुआ बिनने के दौरान दोनों मे फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद विवाद शांत हो गया और महिला अपने एक साल की बच्ची को लेकर वहां से पानी पिने जाने की बात कहकर चली आयी जब काफी देर तक महिला नहीं लौटी तो पति ढ़ूंढने गया तो जामुन पेड़ पर मां-बच्ची की लाश देख सभी हैरान हो गये मृतका के पति ने अपने परिजनों सहित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

 

 



Share

Leave a Reply