BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर से लगे खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, गंभीर रूप से घायल नाबालिग के बयान पर टिकी जांच

 रायपुर से लगे खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, गंभीर रूप से घायल नाबालिग के बयान पर टिकी जांच
Share

दुर्ग। राजधानी रायपुर से लगे ग्राम खुड़मुड़ा में बिती रात्रि एक ही परिवार के चार लोगों परिवार के मुखिया बालाराम सोनकर (60 वर्ष), उसकी पत्नी दुलारी बाई सोनकर (55 वर्ष), पुत्र रोहित सोनकर (32 वर्ष) व पुत्र वधु कीर्ति सोनकर (27 वर्ष) की निर्मम हत्या हो कर दी गई है। दिल दहला देनेवाली इस घटना से आस पास के क्षेत्रों में भारी भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि मृतक का पूरा परिवार यहां बाड़ी में रहकर काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विवेकानंद सिन्हा,एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी आकाश गिरपुंजे, टीआई सहित सभी पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। जांच के लिए फोरेंसिंक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच करवाए और हत्यारों को पता लगाने एसपी श्री ठाकुर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । हालांकि हत्या की वजह और हत्यारे को लेकर पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल परिवार के 11 वर्षीय बालक के बयान पर पुलिस की जांच टिक गई है।

राजधानी से लगी दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ा गांव में पिता-पुत्र और उनकी पत्नियों की हत्या हो गई है। यह परिवार यहां पर बाड़ी में रहकर काम करता था। परिवार के एक 11 वर्षीय बालक पर भी हमला किया गया है। फिलहाल इस बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह बालक वारदात का चश्मदीद गवाह है। उसके बयान के बाद ही वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सकता है। 

पुलिस ने बताया कि आज सुबह दुलारी बाई सोनकर की लाश बाड़ी में सिंचाई के लिए बनाए गए पानी की टंकी में तैरती हुई मिली। उसी के नजदीक खुली जगह पर बहू कीर्ति सोनकर की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। दोनों की हत्या किसी वजनी पत्थर से सिर कुचलकर की गई प्रतीत हो रही थी। इस बीच घर के दोनों व्यस्क पुरुष सदस्य बालाराम व रोहित कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने उसे खुलवाया तो वहां कोई नहीं मिला। फिर जिस पानी टंकी में दुलारी बाई की लाश मिली थी, उसके तह में जाकर तलाश किया गया तो घनाराम व रोहित की लाशें वहां मिल गई।

डीजीपी अवस्थी पहुंचे घटना स्थल-
छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज दोपहर अमलेश्वर थाने के खुड़मुड़ा पहुंचकर एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या की विस्तृत जानकारी लेकर, जिले के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इससे पहले सुबह घटना की जानकारी मिलते ही श्री अवस्थी ने दूरभाष पर आईजी विवेकानंद सिन्हा को घटना स्थल पहुंचने का निर्देश दिया। फिर विधानसभा से होकर वे खुड़मुड़ा के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर उन्होने वारदात के चश्मदीद गवाह परिवार के बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री अवस्थी ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आईजी विवेकानंद सिन्हा व एसपी प्रशांत ठाकुर से भी वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जरुरी निर्देश दिए।
 


Share

Leave a Reply