राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 1 जुलाई से 21 अगस्त तक आयोजित
रायपुर :- पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में आप सभी को सम्मिलित होना है।
● इस प्रतियोगिता की थीम *"बीजारोपण से वृक्षारोपण"* रखी गई है।
● यह प्रतियोगिता 1 जुलाई 2024 से 21 अगस्त 2024 तक चलेगी।
● यह प्रतियोगिता स्कूल , महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के लिए रहेगी ।
इसको चार ग्रुप में विभाजित किया गया है
प्रथम ग्रुप : 1st class से 5th class
द्वितीय ग्रुप: 6th class से 8th class
तृतीय ग्रुप : 9th class से 12th class
चतुर्थ ग्रुप: UG, PG व रिसर्च के छात्रों के लिए
● यह प्रतियोगिता इको मित्र एप (ecomittram app) के द्वारा की जाएगी। जिसको गूगल प्ले स्टोर से सुगमता से डाउनलोड किया जा सकता है।
● सर्वप्रथम छात्र को इको मित्रम एप के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसमें उसका नाम, स्कूल नाम, मेल id, क्लास, इत्यादि भरते हुए। अपनी गमलों, पॉलीथिन या गार्डन में बीजारोपण करते हुए एक फोटो अपलोड करनी है। जो इस प्रतियोगिता की थीम भी है।
● रजिस्ट्रेशन के पश्चात छात्र की क्लास के अनुरूप एक प्रश्न पत्र प्रकाशित होगा। जिसमें 20 प्रश्न होंगे।जिस को पूर्ण करते हुए छात्र अपना e-certificate प्राप्त कर सकते हैं।
● प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र का केंद्र पेड़, पानी, पॉलिथीन, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन इत्यादि पर रहेगा।
● इसमें निम्न लिंक के माध्यम से रजिस्टर होना है।
https://ecomitram.page.link/kCPyrrDjnRL4scBy8




