BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नौतपा मंगलवार से, नौ दिन तक मौसम अनुकूल बने रहने की संभावना

 नौतपा मंगलवार से, नौ दिन तक मौसम अनुकूल बने रहने की संभावना
Share

रायपुर| माना जाता है कि नौतपा के दौरान तेज गर्मी होने पर कृषि बेहतर होती है। कल से शुरू हो रहे नौतपा में तापमान बहुत ज्यादा रहेगा, इस बारे में मौसम वैज्ञानिकों का आंकलन कुछ अलग है। नौतपा के पहले ही मौसम नर्म हो गया है। आगे के दिनों में अच्छी स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। लोग इससे खुश हैं। आसमान में बादलों का प्रभाव, बारिश की संभावना बनी रहेगी। ताऊ ते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए तूफान का असर नौतपा में दिखने के आसार बने हुए हैं। शहर में तापमान का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच सकता है। रविवार को फिर पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम यानि 23 रहा। वहीं 25 से नौतपा शुरू है, लेकिन अगले कुछ दिन तक लगातार बादल बने रहने की संभावना है, जिससे पारा इसी तरह सामान्य और इससे नीचे रहेगा। ऐसे में नौतपा के बहुत ज्यादा तपने की उ्मीद फिलहाल कम है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून की एक्टिविटी दिखने लगी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवात के कारण इस माह मौसम की ऐसी स्थिति बनी है। इधर एक द्रोणिका हिमालय पश्चिम बंगाल से तटीय उड़ीसा तक झारखंड होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा व उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक है। 26 मई से मौसम बदलेगा और दिन में बादल व बारिश के आसार रहेंगे। नौतपा में इस बार तापमान की जो स्थिति चक्रवाती प्रभाव से बनने की उ्मीद है, उससे यह पता चलता है कि 25 को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है, लेकिन उसके बाद सीधे 31 मई को ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा। इस बीच 26 से 30 मई तक तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Share

Leave a Reply