नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज..

नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज..
Share

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। वहीं जवना द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है। इसी बीच गरियाबंद जिले के जंगलों और सीमा क्षेत्रों में नक्सलियों के होने की पर एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस जवानों को आता देख नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को मौके से तीन IED बम बरामद हुए है।

 

मिली जानकारी के अनुसार जिला गरियाबंद अंतर्गत थाना शोभा से लगे अंतर्राज्यीय सीमाक्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद 16 मई को एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गाजीमुड़ा, पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थे।

IED को मौके पर किया डिफ्यूज

इस दौरान ग्राम गरीबा के समीप जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के नक्सलियों का डेरा दिखाई दिया। अपनी ओर पुलिस पार्टी को आता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग गये। मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा क्षेत्र का सघन सर्च किया गया जहां नक्सलियों द्वारा आमजन एवं सुरक्षा बलों को जान से मारने की नियत से लगाये गए। तीन आईईडी (बम) दिखाई दिये जिसे पुलिस बल के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर माओवादियों के षडयंत्र को विफल किया गया।



Share

Leave a Reply