BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत 2 जवान घायल, जाने पूरी खबर

नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत 2 जवान घायल, जाने पूरी खबर
Share

नारायणपुर। जिला के छाटेड़ोंगर थाना अंर्तगत कड़ेमेटा केम्प से एक किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने रोड़ ओपनिग पार्टी पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में 02 जवान घायल हो गए हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कड़ेमेटा कैंप से रोड ओपनिंग पार्टी निकली थी, कैंप से एक किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने एंबुश लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट करने के बाद नक्सलियों ने जमकर फायरिंग की है। जवाबी कार्यवाही ने एक महिला नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। वही दो जवान घायल हो गए हैं जिसमें से 01 जवान को गोली लगी है, और एक अन्य जवान नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी विस्फोट से घायल हुआ है। पुलिस  को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है, साथ ही एक एसएलआर रायफल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद हुई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली एंबुश लगाकर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है। 

नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने घात लगाकर रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया था जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई है, साथ ही एक एसएलआर रायफल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद हुई है। मुठभेड़ में 02 जवान भी घायल हुए है।


Share

Leave a Reply