छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नक्सलियों ने की धारदार हथियार से मारकर जिला पंचायत सदस्य की हत्या

 नक्सलियों ने की धारदार हथियार से मारकर जिला पंचायत सदस्य की हत्या
Share

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालनार गांव में नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य बुधराम कश्यप (45) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि देर शाम हथियारबंद नक्सलियों का समूह गांव पहुंचा और उन्होंने बुधराम के घर घुसकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में सुरक्षा बलों ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों ने बुधराम की हत्या क्यों की है इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया जा रहा है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधराम सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था।
 


Share

Leave a Reply