भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र, 33 को बनाया आरोपी
नई दिल्ली। विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए ने इस चर्चित हत्याकांड में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया।
इन आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 22 आरोपी फरार हैं और पांच की मौत हो गई है एनआईए ने बताया कि मामले में आगे की जांच निरंतर जारी है।
NIA Files Chargesheet in Chhattisgarh MLA Murder case pic.twitter.com/Vq1Tglj1mA
— NIA India (@NIA_India) October 2, 2020




