बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में हुआ आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर
कोंडागांव | जिले के केशकाल थाना अंर्तगत मर्दापाल निवासी आदिवासी युवती को लिफ्ट देने के बाद ट्रक ड्राइवर सहित तीन युवकों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया है। जिसके आरोपियों को सिलतरा (धरसींवा) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पीडि़ता को सखी केंद्र कोडागाव में रखा गया है। कुछ दिनों पहले ही उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए बलात्कार का मामला अभी शांत भी नही हुआ है, वहीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सामूहिक बलात्कार और अब कोंडागाव जिले के मर्दापाल निवासी आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की लगातार दो गंभीर वारदात के सामने आने के बाद आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवंडर मचना लाजमी है।
पढ़ें : दुष्कर्म को `छोटी घटना` कहने के बाद देर रात नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी ये सफाई, देखें विडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्दापाल निवासी पीडि़त युवती बनियागांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। बनियागांव से 01 अक्टूबर को कोडागांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी ट्रक क्रमांक सीजी 18 एच 0735 ने रोका और कोंडागांव छोड़ दूगा कहकर ट्रक में बैठा लिया लेकिन कोंडागाव पहुचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नही रोका और सीधा केशकाल घाट तक ले आया। जहां पर ट्रक में सवार तीन युवक चालक बसन्त गुप्ता पिता रामचन्द्र गुप्ता उम्र 24 वर्ष, संदीप गुप्ता, पिता लल्लू राम उम्र 32 वर्ष, व संजय दुर्गम पिता महेश दुर्गम उम्र 20 वर्ष तीनों आरोपी किरंदुल के निवासी के द्वारा युवती के साथ लगातार अनाचार करने के बाद उसे अपने साथ सिलतरा (धरसींवा) लेकर चले गए, जहां लगातार आरोपियों के द्वारा बलात्कार किया जाता रहा था।
उक्त ट्रक जिसके कब्जे में पीडि़त युवती भी थी, ट्रक सवार आरोपियों द्वारा सिलतरा (धरसींवा) में लौह अयस्क खाली करवा रहे थे, इसी दौरान किसी प्रकार से आरोपियो के कब्जे से भागकर पीडि़त युवती पास के होटल में जाकर घटना के बारे में जानकारी दिया, तभी स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, पुलिस मौके पर पहुंच कर पीडि़ता के बयान पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल केशकाल होने के कारण सिलतरा पुलिस ने शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर केशकाल थाना प्रभारी रामप्रसाद सिन्हा को सूचित किया गया। जिसके बाद केशकाल पुलिस सिलतरा पंहुचकर आरोपियों को केशकाल लाकर कार्यवाही करते हुए रिमांड में भेज दिया गया है।
केशकाल थाना के उप निरीक्षक आरपी सिन्हा ने बताया कि मामला गंभीर होने के चलते कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशनुसार तत्काल पुलिस की एक टीम गठित कर 03 अक्टूबर के सुबह सिलतरा के लिए रवाना किया गया वहां से आरोपियों और पीडि़ता को केशकाल लाया गया। सामुहिक बलत्कार के आरोपियों पर धारा 363, 376 (घ) भादवि कायम कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है, तथा पीडि़ता को सखी केंद्र कोंडागांव में भेज दिया गया है।




