BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब कोविड पॉजिटिव मरीज का घर नेगेटिव रिपोर्ट आने तक रहेगा कंटेनमेंट

अब कोविड पॉजिटिव मरीज का घर नेगेटिव रिपोर्ट आने तक रहेगा कंटेनमेंट
Share

अम्बिकापुर। कलेक्टर झा ने मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार ऐसे देखने को मिल रहा है, कि किसी परिवार के एक सदस्य के कोविड पॉजिटिव आने पर उस परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव निकल रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड पॉजिटिव मरीज के घर को तब तक कंटेनमेंट में रखें जब तक कि परिवार के सभी सदस्यों का रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाता। कंटेनमेंट में रखे गए घर के सदस्यों को घर से बाहर घूमना पूर्णत: प्रतिबंधित करें।
कलेक्टर ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग दल के सदस्य हमेशा सक्रिय रहें। प्रतिदिन एंटीजन रिपोर्ट आने के हर 2 घंटे का रिपोर्ट लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग पूरा करें। इसी प्रकार आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के 4 घंटे के भीतर पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग करना सुनिश्चित करें ताकि मरीज के संपर्क में आए व्यक्ति की कोविड जांच तत्काल किया जा सके और संक्रमण फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि होमआइसोलेशन के मरीजों की कड़ी निगरानी करें। उन्हें समय पर दवाई एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि पूर्व की तरह सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होमआइसोलेशन में रहने वाले मरीजो के घर-घर जाकर दवाई पहुंचाएं। स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कारना सुनिश्ति करें।
 



Share

Leave a Reply