नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे रमन सिंह, हटाए गए NSG कमांडो

अब CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे रमन सिंह, हटाए गए NSG कमांडो
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा में रहेंगे। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि सभी वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो को हटा लिया जाए, जिससे उनकी तैनाती केवल आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए ही होगी। ऐसे वीआईपी, जिन्हें अधिक सुरक्षा खतरा है, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब CRPF के हवाले की जाएगी। यह नया आदेश अगले महीने से लागू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, संसद की सुरक्षा में कार्यरत CRPF जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे वीआईपी सुरक्षा विंग में शामिल हो सकें। इसके लिए एक नई बटालियन का गठन किया गया है, जो अब विभिन्न वीआईपी की सुरक्षा का कार्य करेगी।

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में नौ जेड-प्लस श्रेणी के वीआईपी हैं, जिनकी सुरक्षा NSG के ब्लैक कैट कमांडो द्वारा की जा रही थी। अब ये सभी वीआईपी CRPF द्वारा संरक्षित होंगे।

CRPF के पास पहले से छह वीआईपी सुरक्षा बटालियन मौजूद हैं, और नई बटालियन के गठन के बाद यह संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि नई बटालियन कुछ महीने पहले तक संसद की सुरक्षा में तैनात थी, लेकिन अब यह कार्य केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपा गया है।

 


Share

Leave a Reply