बड़ी खबर : अब छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस जिले में 9 साल की नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना, पढ़ें पूरी खबर
पत्थलगांव | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी खबर आ रही है | छत्तीसगढ़ में एक और मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 9 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना टुकूपखना गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने परिजनों को रेप के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने भी मामले में तत्परता दिखाते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रेप की शिकार मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक लड़कियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।




