छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- डॉ डहरिया

अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- डॉ डहरिया
Share

अंबिकापुरछत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव समापन समारोह 13 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बिकापुर में संचालित सी-मार्टसोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की ख्याति साल दर साल बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि इस महोत्सव की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। महोत्सव में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। महोत्सव स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अवधारणा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत शासन की योजनाओं को लाभ हर व्यक्ति को मिले। योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को होने तथा योजना का क्रियान्वयन अधिकारियों के द्वारा की जाएगी तो इसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव की सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव के आयोजन से कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होने के साथ ही विकास के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। मैनपाट को आकर्षण का केन्द्र बनाने कि दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव में हर वर्ष नया अध्याय जुड़ते जा रहा है। इस बार महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव में अब हर साल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मैनपाट महोत्सव का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां अयोजित बेहतरीन कार्यक्रम को लोग आनंद उठाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का शानदार आयोजन कर सरगुजा के विकास की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामानुजगंज श्री बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैनपाट अपने प्राकृतिक सुन्दरता के साथ टाउ और आलू की खेती के लिए जाना जाता है। महोत्सव के आयोजन से अब इसका पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि मैनपाट महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव ही नहीं है बल्कि कलाकारों का एक ऐसा महाकुंभ है जहां सैकड़ों कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनता का मनोरंजन करते हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादवपुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबलेमुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तवजिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेहसहित अन्य जनप्रतिनिधिअधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply