CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अब फोन में डाउनलोड कर सकते है डिजिटल मतदाता परिचय पत्र, जानें कैसे

अब फोन में डाउनलोड कर सकते है डिजिटल मतदाता परिचय पत्र, जानें कैसे
Share

रायपुर । मतदाता का मोबाइल नंबर यदि मतदाता सूची में एपिक के साथ दर्ज है तो कुछ स्टेप्स के माध्यम से मतदाता ई-एपिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर ने बताया कि इसके लिए सबसे पहले https://nvsp.in पर जाये एवं खुद को मोबाइल नंबर अथवा एपिक के माध्यम से रजिस्टर कर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें। पूर्व से रजिस्टर होने की दशा में सीधे यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करने के पश्चात पेज के आप्शन डाॅउनलोड ई-इपिक ( e-EPIC ) पर क्लिक करें। इसके बाद पेज ओपन होगा जहां पर अपना एपिक नंबर एवं राज्य सेलेक्ट कर डाटा सर्च करना है। डाटा सर्च होने एवं मोबाइल नंबर पूर्व से दर्ज होने पर सेण्ट ओटीपी का आप्शन आएगा जिस पर क्लिक कर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा। इसके वेरीफाई करने पर आप अपना डिजिटल वोटर आईडी ई-एपिक डाउनलोड कर सकते हैं। 

Also Read:- भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज जाने कितनी रह गई, अब यह कुल संक्रमित मामलों का महज 1.58 प्रतिशत 

यदि आपका मोबाइल नंबर मतदाता सूची में एपिक के साथ दर्ज नहीं है तो निम्नानुसार ज्ञल्ब् स्टेप्स के माध्यम से आप अपना मोबाइल एपिक के साथ लिंक कर ई-एपिक डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए सर्वप्रथम सबसे पहले https://nvsp.in पर जाये एवं खुद को मोबाइल नंबर अथवा एपिक के माध्यम से रजिस्टर कर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर ज्ञल्ब् आप्शन पर जाए अथवा https://kyc.eci.gov.in पर जाये। अपना एपिक नंबर डाले एवं फेस मैचिंग पास करने के पश्चात अपना मोबाइल नंबर एपिक के साथ अपडेट करें। मोबाइल अपडेट करने के पश्चात उपरोक्तानुसार स्टेप्स से ई-एपिक डाउनलोड कर सकते हैं।



Share

Leave a Reply