नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने जारी किया फरमान, अब बिना सूचना दिए छात्र नेता नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन…

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने जारी किया फरमान, अब बिना सूचना दिए छात्र नेता नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन…
Share

 रायपुर। NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश के सभी छात्र नेताओं को सख्त फरमान जारी किया है. उन्होंने संगठन को बिना सूचना दिए किसी भी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने पर रोक लगाई है. इस संबंध में एनएसयूआई अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है. अब एनएसयूआई पदाधिकारियों को किसी भी प्रदर्शन या ज्ञापन सौंपने से पहले संगठन को अवगत कराकर अनुमति लेनी पड़ेगी.

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने सभी पदाधिकारियों लेटर जारी कर कहा है कि किसी भी शासकीय और निजी संस्थाओं में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री और अपने जिला अध्यक्ष को कार्यक्रम से अवगत करायें और अनुमति प्राप्त करें. इसके साथ ही बिना पूर्व सूचना के कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने पर संगठनात्मक कार्रवाई की बात कही है.



Share

Leave a Reply