BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डरा-धमका कर अवैध रुप से रकम वसूली करने वाला पुराना गैंगस्टर विनोद बिहारी सतना से गिरफ्तार

डरा-धमका कर अवैध रुप से रकम वसूली करने वाला पुराना गैंगस्टर विनोद बिहारी सतना से गिरफ्तार
Share

भिलाई: दुर्ग जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बढ़ते गंभीर अपराधों के नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्रवाई कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। प्रार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा मोहन नगर पुलिस को लिखित शिकायत मोहन नगर थाना को दिया गया था कि विनोद बिहारी एवं सोमू बिहारी द्वारा प्रार्थी को डराधमका कर अवैध रुप से 8 लाख रुपए लिया गया तथा रकम एवं दस्तावेज वापस नहीं किया जाना लेख होने से शिकायत जांच पर दिनांक 02/04/2021 को आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर पाए जाने से थाना मोहनगर में अपराध क्र. 115/2021 धारा 384, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। आरोपियों की पता-तलाश के दौरान आरोपी विनोद बिहारी का जिला सतना मध्यप्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 11/07/2021 को मोहननगर थाने से टीम रवाना किया गया जो विनोद बिहारी पिता राजवल्लभ सिंह उम्र 52 साल साकिन दीपक नगर दुर्ग को सतना मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त कार्रवाई में मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्र.आ. अशोक साहू, आ. मनीष अग्निहोत्री की भूमिका सराहनीय रही। 



Share

Leave a Reply