BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

OMG: पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पिस्टल उठाकर की धांय-धांय

 OMG: पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पिस्टल उठाकर की धांय-धांय
Share

रायपुर। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मंत्री ने पिस्टल उठाकर धांय-धांय कई राउण्ड फायर कर दिए। मंत्री जी के हाथों में पिस्टल और एक आँख बंद कर निशाना साधते देख आईजी,एसपी सहित बड़े रैंक के अधिकारी भौंचक थे। सभी बिना नजर हटाये पलक झपके एक बारगी से मंत्री को ही देख रहे थे। आखिरकार मंत्री जी ने पिस्टल की ट्रिगर दबाई और गोली सामने जा लगी। मंत्री जी अपना निशाना सही जगह पर लगने पर खुश थे।

मामला प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से संबंधित है। अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में पुलिस विभाग का राज्य प्रशिक्षण संस्थान है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में पुलिस के अधिकारियों की विशेष ट्रेनिंग होती है। यहां ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षको को संबोधित करने के साथ निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुँचे मंत्री डॉ डहरिया ने अपने प्रेरक उदबोधन से प्रशिक्षु डीएसपी को सेवा के प्रति समर्पित रहने और न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने चंदखुरी में पुलिस प्रशिक्षण की गतिविधियों से संबंधित कुछ ट्रेनिंग का अवलोकन मंत्रियों को कराया। ट्रेनिंग के अहम हिस्से से जुड़े फायरिंग की गतिविधियों की जानकारी भी मंत्रियों को दी गई। इस दौरान फायरिंग रेंज की प्रैक्टिस का पहले पुलिस अधिकारियों ने निशाना लगाकर बताया। एक कमरे में आभासी जैसी प्रक्रिया लेकिन ट्रेनिंग में पुलिस के निशाने को अचूक बनाने की यह प्रक्रिया मंत्री डॉ डहरिया ने भी समझी। उन्होंने ट्रेंनिग वाली अलग-अलग पिस्टल से डेमो के दौरान फायरिंग रेंज के टारगेट में अपना निशाना लगाया। आधुनिक तकनीक से एक कमरे के भीतर बिना किसी शोर के पिस्टल चलाने की इस ट्रेनिंग का प्रत्यक्ष अवलोकन और निशाने की प्रैक्टिस के पश्चात मंत्री डॉ डहरिया ने पुलिस अकादमी के अधिकारियों की सराहना की। पुलिस अकादमी की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए यहां के डायरेक्टर जी पी सिंह ने मंत्री डॉ डहरिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के विधायक भी है और हमेशा उनका सहयोग मिलता रहता है। आगे भी उनका सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा तो यहाँ की कई समस्याएं दूर हो जाएगी। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने भी कहा कि चंदखुरी एक ऐतिहासिक जगह है। राज्य शासन द्वारा रामवनगमन पथ के साथ पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है। उनके इस विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अकादमी का होना बहुत गौरव की बात है। पहले पुलिस का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के सागर में होता था। उन्होंने यहाँ के सभी जरूरी मांगों को दूर करने की बात कही। इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ मंत्री डॉ डहरिया ने यहां 1 करोड़ 20 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पुलिस अकादमी के डायरेक्टर जी पी सिंह, उपनिदेशक संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply