नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : अमित जोगी के आरोपों पर सीएम बघेल ने कहा- मरवाही उपचुनाव में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं, जीत तय है

BIG BREAKING : अमित जोगी के आरोपों पर सीएम बघेल ने कहा- मरवाही उपचुनाव में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं, जीत तय है
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि मरवाही विधानसभा उपचुनाव में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है और यहां जारी विकास कार्यो से हमारी जीत तय है। 

पढ़ें : छानबीन समिति का निलंबित आदेश न्यायालय में एक सेकंड भी नहीं टिकेगा - अमित जोगी 

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज मरवाही जाने के लिए रवाना हुए। वे वहां कांग्रेस प्रत्याशी डा.के.के. धु्रव द्वारा नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी रवाना हुए। 
मरवाही रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर में कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मरवाही उपचुनाव में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है। क्योंकि भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में यहां कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार आने के बाद जिस तरह से यहां विकास कार्य हुए है उसे देखते हुए हमारी जीत तय है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में भी विकास कार्य जारी है।
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनता कांग्रेस छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी द्वारा उन पर दोनों को चुनाव लडऩे से रोके जाने का लगाए आरोप के सवाल पर बिना उनका नाम लिए कहा कि हम किसी को चुनाव लडऩे से नहीं रोक रहे हैं, फिर  भी आरोप लगाया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि जिसके पास योग्यता का प्रमाण होगा उसे कोई भी चुनाव लडऩे से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इसका मूल्यांकन निर्वाचन आयोग करता है सरकार नहीं। 
 
 
श्री बघेल ने राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि हमारी सरकार पूरे दायरे में रहकर काम कर रही है और राज्यपाल से कोई टकराव नहीं है। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते अपहरण व रेप जैसी घटनाओं पर कहा कि हर घटनाओं पर कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। घटना चाहे कोई भी हो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। 
 


Share

Leave a Reply