राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर नवोदित छात्र छात्राओं ने पेश की सांस्कृतिक झलक
रायपुर :- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं अभीउन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ टी एल चंद्रा, निदेशक फोरेंसिक विभाग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदगी रही वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने की आयोजन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों से प्रशंसा मिली वहीं सांस्कृतिक आयोजन से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना का मूल उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता सहित कई विषयों पर कार्य करके आम लोगों को जागृत और प्रेरित करने का कार्य करते हैं इससे समाज में एक स्वस्थ माहौल तैयार हो पता है जो समाज के विस्तार और सौंदर्य के लिए उत्तम है आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी विचार रखे और बताया कि महंत कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यार्थी ग्रामों में जाकर किस तरह से स्वास्थ शिक्षा स्वस्थ मनोरंजन और साक्षरता के साथ स्वच्छता पर आम लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं प्राचार्य ने कहा कि योजना से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में भी विकास हो पता है जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत साहू ने कहा कि महाविद्यालय से निरंतर मिलते सपोर्ट के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग जिलों और गांव में जाकर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं हरियाली स्वच्छता स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेते हैं और बच्चों सहित बुजुर्गों माता-पिता अन्य को भी प्रेरित करने का कार्य करते रहे हैं और एक मिसाल बना कर रखे हैं कि महंत कॉलेज के विद्यार्थियों ने किस तरह से कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में किया है इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और सभी की प्रशंसा प्राप्त की, कार्यक्रम का सञ्चालन सिमरन व साथी ने किया





