राजधानी में फिर एक बार नाबालिग का हुआ रेप, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | बीमार अथवा शारीरिक रूप से पीडि़त एवं मस्तिष्क से कमजोर नाबालिग बच्चियों के साथ आरोपी द्वारा उनकी मजबूरी का लाभ उठाकर बहला फुसला कर अनाचार करने की घटनाएं देश भर में हो रही हैं। सेजबहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची के साथ ग्राम मुजगहन डोमा निवासी नाबालिग किशोर ने पीडि़ता की कमजोर मानसिक दशा का लाभ उठाकर उसके साथ घर में लाकर दुष्कर्म किया। जिसके चलते पीडि़ता को 5 माह का गर्भ ठहर गया है। उक्त मामले में किशोरी के पिता ने थाना पहुंचकर अपचारी बालक के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के आधार पर सेज बहार थाने ने आरोपी बालक के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 3 एवं आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।




