BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टहलने निकली दो महिलाओं पर चढ़ी कार: एक की मौके पर ही मौत, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल

 टहलने निकली दो महिलाओं पर चढ़ी कार: एक की मौके पर ही मौत, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल
Share

कोरबा। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए दावे और काम दोनों ही हो रहे हैं। इन सबके बीच हादसों का दौर बना हुआ है। ऊर्जा नगर गेवरा में बेकाबू कार ने एक महिला को पिछली रात चपेट में ले लिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को एनसीएच गेवरा में भर्ती कराया गया। दीपका पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं और आरोपी की पहचान करने में जुटी है। वहीं चंद्रिका के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछली रात 11 बजे के आसपास यह घटना एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के ऊर्जा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग पर हुई। बताया गया कि एसईसीएल कालोनी ऊर्जानगर में निवासरत चंद्रिका साहू 45 वर्ष और उसके पड़ोस में निवासरत कौशिल्य उप्पलवार भोजन करने के बाद इस रास्ते पर टहलने निकली थी। उन्होंने इस दौरान 10 मिनट का ही समय जाया किया होगा कि एक दिशा से आ रही वरना कार सोल्ड ने चंद्रिका पति विजय साहू को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। किसी तरह कौशिल्या ने खुद को बचाया। हादसे के बाद महिलाएं चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग हरकत में आये। आनन-फानन में दोनों को एनसीएच गेवरा ले जाया गया। मौके पर परीक्षण के दौरान चंद्रिका को मृत घोषित कर दिया गया। संभवत: घटना स्थल पर ही उसकी सांसे थम चुकी थी। जबकि कौशिल्या को यहां पर उपचार दिया जा रहा है। ऊर्जानगर कालोनी में हुए इस हादसे को लेकर एसईसीएल कर्मचारी और उनके परिजन सख्ते में है। रात में ही स्थानीय पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया गया है जिस पर उसके द्वारा 304 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया गया।

नशे की स्थिति में वाहन चलाये जाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ अगली स्थिति में टर्मिनेट किए जाने की व्यवस्था भी की गई है। इन सबके बावजूद अनेक मामलों में चालकों का रवैय्या सुधर नहीं पा रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि रात्रि को जो हादसा हुआ, उसमें ओवर स्पीङ्क्षडग के साथ-साथ कार चालक नशे की स्थिति में रहा होगा। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। रात्रि में हुए इस हादसे को लेकर पुलिस ने जांच जारी रखी है। घटना स्थल के आसपास सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी के फुटेज प्राप्त किए गए हैं। इनमें मौके पर सोल्ड वरना कार नजर आयी, जिसने घटना को अंजाम दिया। चालक की तलाश की जा रही है।


Share

Leave a Reply