BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराब दुकान में नियमों का खुले आम उल्लंघन, चैनल गेट के पास खड़े होकर गार्ड बेच रहा शराब

 शराब दुकान में नियमों का खुले आम उल्लंघन, चैनल गेट के पास खड़े होकर गार्ड बेच रहा शराब
Share

महासमुंद। शराब की होम डिलीवरी का आदेश मिलते ही सरकारी शराब दुकान में कार्यरत कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही शुरू हो गई है । वे अपने चहेतो को शराब दुकान बुलाकर चोरी छिपे शराब बेच रहे हैं । इसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बाद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं । इससे अधिकारियों व प्लेसमेंट के कर्मचारियों की मिली भगत सामने आ रही है । सुबह से देर शाम तक शराब दुकान में लोग शराब लेने पहुंच रहे हैं । वहीं दुकान के बगल चैनल गेट में सुरक्षा के लिए खड़ा गार्ड लोगों को शराब मुहैया करा रहा है । गार्ड व प्लेसमेंट कर्मचारी होम डिलीवरी का बहाना बनाकर शराब  लुका छिपी बेच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है । तुमगांव रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में यह खेल चल रहा है । गार्ड दुकान के बगल शटर खोलकर खड़ा है और दुकान में आने वालों को शराब दे रहा है । इसकी हरकर कैमरे में कैद है । इधर, जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक का कहना है कि इस बात की जानकारी नहीं है । केवल होल डिलीवरी ही जिले में की जा रही है । यदि ऐसा है तो कार्रवाई करेंगे। बता दें कि इस बात की सूचना देने के घंटो बाद भी इस दुकान पर विभाग के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की।   

होम डिलीवरी शुरू 
शराब प्रेमियों के लिए सरकार ने होम डिलीवरी शुरू कर दी है । विभाग के पोर्टल से लोग होम डिलीवरी करा रहे हैं । पहले दिन इतने भारी संख्या में लोगों ने सुबह से ही होम डिलीवरी के लिए पोर्टल खोला, लेकिन एक साथ खुलने के कारण सर्वर डाउन हो गया था । दूसरे दिन भी यहीं स्थिति देखने को मिली।  


Share

Leave a Reply