BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बर्ड फ्लू की दहशत: मांग कम होने से सस्ता हुआ चिकन, अंडों की खपत भी हुई कम

 बर्ड फ्लू की दहशत: मांग कम होने से सस्ता हुआ चिकन, अंडों की खपत भी हुई कम
Share

जगदलपुर। पोल्ट्री फार्म मालिक और चिकन कारोबारियों का दावा है कि अब तक चिकन में बर्ड फ्लू की तस्दीक नहीं हुई है, बावजूद इसके ग्राहकों में खौफ के चलते ही बाजार में चिकन की मांग कम होने के साथ ही सस्ता हो गया है। बीते 02 दिनों में ही चिकन के दाम में प्रति किलो 20-30 रुपये तक कम हो गए हैं। होटलों को होने वाली चिकन की सप्लाई पर भी फर्क पड़ा है। 
 

चिकन कारोबारी सुरेंद्र ने बताया कि अभी तक बस्तर में किसी पक्षी के मरने या किसी भी पोल्ट्री में बर्डफ्लू से बीमार मुर्गी के मिलने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन दूसरे राज्यों और छत्तीसगढ़ के दूसरे जिले में पक्षियों के मरने और मीडिया में बर्ड फ्लू की खबरों के चलते चिकन खाने वालों में खौफ पैदा हो गया है।
 
 
यही वजह है कि देखते ही देखते दो दिन में चिकन की डिमांड कम हो गई है। नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में संजय बाजार से चिकन सप्लाई होता है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में मुर्गे सप्लाई होती हैं, लेकिन अब यह नंबर घटने लगा है।
 
 
अंडे पर भी बर्ड फ्लू की मार देखने को मिल रहा है, बस्तर में एक शासकीय और दर्जनभर निजी पोल्ट्री फार्म है। कारोबारियों के मुताबिक बस्तर में रोजाना 60-70 हजार अंडों की खपत होती है, जो पिछले दो दिन में घटकर कम हो गई हैं। 

 
संजय बाजार के चिकन कारोबारी हरि ने बताया कि पिछले दो दिनों से लोग चिकन खरीदने से परहेज कर रहे हैं, 05-06 जनवरी तक थोक बाजार में जिंदा मुर्गे की कीमत 120-130 रुपये प्रतिकिलो थी, लेकिन अब 100-110 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। फुटकर बाजार में 160 रुपये प्रतिकिलो से घटकर 140 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। 


Share

Leave a Reply