नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बढ़ गए यात्री टिकटों के दाम, रेलवे ने 215 किमी से अधिक की यात्रा पर बढ़ाए दाम

बढ़ गए यात्री टिकटों के दाम, रेलवे ने 215 किमी से अधिक की यात्रा पर बढ़ाए दाम
Share

 भिलाई। ट्रेनों में सफर करना अब थोड़ा महंगा हो जाएगा। गुरुवार 26 दिसंबर को रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यात्री किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें 26 दिसंबर 2025 से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होंगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर किराया बढ़ाया गया है। साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, जबकि मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे ने लोकल, उपनगरीय ट्रेनें और सीजन टिकट इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है। यानी रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों पर बढ़ी हुई दरें लागू नहीं होंगी। रेलवे का कहना है कि यह फैसला बढ़ती परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए लिया गया है। नए किराए केवल नई बुकिंग पर लागू होंगे, पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सामान्य ट्रेनों के किराए पर असर नहीं
द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 216 से 2,250 किमी तक किराये में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

स्लीपर में एक पैसा और एसी में 2 पैसा प्रति किमी बढ़ोत्तरी
स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। खबरों की मानें तो मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराये में बढ़ोतरी लागू की गई थी। अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए किफायती किराया और ऑपरेशन की लागत के बीच संतुलन बनाना है।



Share

Leave a Reply