नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ICU से गायब हुए मरीज की सड़क दुर्घटना में मौत...अस्पातल में मचा हड़कंप

ICU से गायब हुए मरीज की सड़क दुर्घटना में मौत...अस्पातल में मचा हड़कंप
Share

 रायपुर: राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायण हॉस्पिटल से एक 50 वर्षीय मरीज के गायब होने की सूचना आई जिसके कुछ समय बाद मरीज का शव मोह्बा बाजार इलाके में मिला है. जानकारी के अनुसार मरीज की मौत सड़क दुघर्टना में हुई है.

 हैरानी की बात ये है कि लाखो की फीस वसूलने वाले निजी अस्पताल, बीना पैसे लिए लाश परिजनों को हाथ लगाने नही देते वहां आईसीयू से मरीज भाग कैसे गया. जबकि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मरीज के निकलते समय अस्पताल का सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद भी है इससे सीधे तौर पर पता चलता है कि अस्पताल प्रबंधन केवल मरीजों के परिजनों पर ही नजर रखते है कि कहीं कोई बीना बिल दिए निकल ना जाए.

घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल भी उठाए रहे है इसके साथ ही परिजनों ने देवेंद्र नगर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है. मृत मरीज गृह मंत्री के जिले का है जिसका नाम मोहम्मद जाकिर चौहान है जिसका इलाज नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा था मृत मरीज पैंक्रियाश के संक्रमण से जूझ रहा था.



Share

Leave a Reply