नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

32 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने दी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी…

32 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने दी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी…
Share

रायपुर। आम लोगों को नक्शा, खसरा, बंटाकन में होने वाली परेशानी को दूर करने एक तरफ जहां सरकार 6 जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व पटवारी संघ ने सरकार के प्रयास को धराशाई करने के लिए 32 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है.

राजस्व पटवारी संघ की ओर से मंत्री टंकराम वर्मा के नाम से जारी ज्ञापन में 32 सूत्रीय मांग रखी गई है. इनमें ऑनलाइन कार्य के लिए आज तक कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है, तो दूसरी ओर ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जरूरी सुधार के साथ बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना करने की मांग की गई है. इस तरह से राजस्व मंत्री के समक्ष कुल 32 मांगें रखी गई हैं, जिनका समाधान दो दिनों के भीतर करने की मांग की गई है.

इस संबंध में राजस्व पटवारी संघ के सचिव शिव कुमार साहू ने कहा कि हम अपनी समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखते रहे हैं, लेकिन निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया गया जिसकी वजह से हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देनी पड़ी है. हमारी मंशा सरकार के प्रयास (राजस्व पखवाड़ा) को पटरी से नीचे उतारने की नहीं है, सरकार चाहे तो एक दिन में हमारी समस्याएं दूर कर सकती है. अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सभी जिलाध्यक्षों की सहमति है.



Share

Leave a Reply