BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में जिन स्कूलों ने फीस सीमा से बढ़ाई, उन पर अर्थ दंड लगाया गया

जिले में  जिन स्कूलों ने फीस सीमा से बढ़ाई, उन पर अर्थ दंड लगाया गया
Share

दुर्ग । जिला दुर्ग में अशासकीय विद्यालयों के विरुद्ध अधिक शुल्क वृद्धि के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। इस के परिप्रेक्ष्य में 23 जून को जिला फीस समिति की बैठक आहूत कर 8% से अधिक की वृद्धि किए जाने वाले अशासकीय विद्यालयों से जवाब मांगा गया एवं उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया।
15 जुलाई को आयोजित जिला फीस समिति की बैठक में 07 अशासकीय विद्यालयों के द्वारा 8% से अधिक शुल्क वृद्धि किया जाना पाया गया। प्रकरणों की सुनवाई पश्चात जिला फीस समिति के द्वारा यह निष्कर्ष दिया गया कि सभी विद्यालय सत्र 2019-20 को आधार वर्ष मानते हुए शुल्क में अधिकतम 8% वृद्धि मान्य की जाती है। 8% से अधिक फीस वृद्धि करने के कारण डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको, भिलाई , एमजीएमसीसे स्कूल सेक्टर-6 भिलाई, इंदु आईटी स्कूल कुरूद,भिलाई शारदा विद्यालय रिसाली भिलाई एवं शकुंतला विद्यालय रामनगर भिलाई पर राशि रुपए 20,000 का अर्थदंड अधिरोपित की गई है । 8% से अधिक वृद्धि की गई राशि जो कि पालकों से वसूली गई है उसे अगले 15 दिन के भीतर आरटीजीएस/ एनईएफटी के माध्यम से पालकों को वापस किया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply