BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर असम राइफल्स के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर असम राइफल्स के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share

बेमेतरा जिले में पुलिस ने असम राइफल्स के एक जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर आरोप है कि वो लगातार स्थानीय कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया में लाइव आकर और पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी करता था। जिसकी शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी।
जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस जैसे ही गिरफ्तार जवान को कोर्ट से लेकर जेल जाने लगी, वैसे ही गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता तो जवान को मारने तक दौड़ गए और पुलिस के साथ ही झूमाझटकी करने लगे।
3 लोगों ने दर्ज कराया था मामला
जानकारी के मुताबिक जवान सुरेंद्र सिंह चौहान लंबे समय से फेसुबक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस विधायक, पुलिस और आम लोगों पर अभद्र टिप्पणी करता था। जिसके चलते कोतवाली थाना मे 3 लोगों ने जवान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सुरेंद्र सिंह इन दिनों असम में पदस्थ और छुट्‌टी पर अपने घर बेमेतरा आया हुआ था।
पुलिस के सामने मारने का प्रयास
पुलिस की गाड़ी को ही रोक-रोककर जवान को मारने का प्रयास करगे लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर हंगामा करते रहे। हालांकि पुलिस किसी तरह से वहां से निकल गई। लेकिन माहौल को शांत कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करने पड़ी, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत किया जा सका।
हवालात में भी बनाया वीडियो
इधर, कांग्रेसी कार्यकर्ता जवान पर टिप्पणी और बवाल कर रहे थे। उधर जवान ने पुलिस हिरासत में ही एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिसमें वह कह रहा है कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा के समर्थक मुझे गाली दे रहे हैं और मुझे मारना चाहते हैं। मामले को लेकर बेमेतरा एसडीओपी राजीव शर्मा ने बताया कि जवान के खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उस गिरफ्तार कर शनिवार को जेल दाखिल कर दिया गया है।

 



Share

Leave a Reply