छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से करता था दैहिक शोषण

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से करता था दैहिक शोषण
Share

 रायपुर। रायपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को शिकायत होने के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार आरोपी लिव इन पर प्रार्थिया को रख था और दूसरी शादी करने चला था। जिसको लेकर प्रार्थिया ने झांसे में रख कर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। जिसपर उरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी पिछले तीन सालों से लगातार शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा दैहिक शोषण किये जाने की रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा उरला थाने ने दर्ज कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 4.8.22 को थाना उरला में अपराध धारा सदर 376 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनो मेडीकल प्रोफेशन में है। मेडीकल इक्यूपमेंट की मार्केटिंग सेलिंग का काम करते है। पीड़िता आरोपी की जूनियर है इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को झांसे में रखा और दैहिक शोषण करता रहा। कुछ समय तक दोनो लिव इन में भी रहे। आरोपी ने लड़की का आधार कार्ड फर्जी बनाया था जिसमे अपने आपको लड़की का पति लिखाया है ताकि घूमने फिरने, मकान लेने, साथ रहने में कोई दिक्कत न हो। लड़की को झांसे में लेकर वर्षो उसकी मासूमियत का फायदा उठाता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने लड़की को बिना बताए दूसरी लड़की से शादी करने की पूरी तैयारी कर लिया,कार्ड छप गए ,जब पीड़िता लड़की को यह बात पता लगी तो उसने इस बात की सच्चाई का पता किया बात सही थी। लड़की ने आरोपी से मिन्नते की पर वह नही पसीजा तब मजबूरी में उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उरला पुलिस ने रिपोर्ट के बाद चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज दिनांक 05.08.22 को ही आरोपी को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।



Share

Leave a Reply