नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोतवाली थाना क्षेत्र में 20 लाख के ब्राउन शुगर समेत दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कोतवाली थाना क्षेत्र में 20 लाख के ब्राउन शुगर समेत दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

सरगुजा | कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज 20 लाख के ब्राउन शुगर समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सरगुजा में पुलिस प्रशासन की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी के मद्देनजर आज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने 20 लाख कीमती 50 ग्राम ब्राइन शुगर के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर बेचने के लिए आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, इनमें से मुख्य आरोपी पहले भी चार बार जेल जा चुका है।

सरगुजा पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रम्हपारा निवासी राजू पाण्डेय राम मंदिर के सामने ब्राउन शुगर का ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसके पहले भी मुख्य आरोपी राजू पांडेय 4 बार जेल भी जा चुका है।



Share

Leave a Reply