सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार
रायपुर | राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित होटल साईं राम से चार युवतियां और दो युवक को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। पकड़ी गई महिलाएं छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों की बताई जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम गंज थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन स्थित होटल साईं राम में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद देर रात गंज पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चार युवतियां सहित छह लोग होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालात में मीले। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को भी मौके से दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को आपत्तिजनक समान भी बरामद किया गया है। वहीं पकड़ी गई कुछ युवतियां कोलकाता की भी बताई जा रही है। फिलहाल सभी को थाने में लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।




