छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Share

 अम्बिकापुर। खाना नहीं बनाने व बैल चराने नहीं जाने के बात अपनी ही पुत्री को जान से मारने वाले आरोपी माता पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में पुलिस की माने तो विश्वनाथ एक्का साकिन खाला दरिमा 3 जुलाई 22 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की न्यासा एक्का 29 जून 22 से कहीं चली गई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर पता तलाश किया जा रहा था, जो प्रार्थी द्वारा दिनांक 26 अगस्त 22 को थाना आकर सूचना दिया कि मेरी लड़की ने न्यासा एक्का का शव लिबरा जंगल में सड़ गल कर कंकाल पड़ा है जो मैं अपनी लड़की को पहने कपड़ा चप्पल के आधार पर पहचाना हूं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया

प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे घटना की सूक्ष्मता से जांच करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना की जांच थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन एवं पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।

दौरान जांच विवेचना डॉक्टर साहब द्वारा शार्ट पीएम के दौरान हत्या, हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया था, जिस आधार पर सभी पहलुओं का गहनता से जांच किया जा रहा था जो पुलिस टीम के सतत प्रयास व हिकमतअमली से पूछताछ करने पर मृतिका के पिता विश्वनाथ एकता के द्वारा बताया गया कि मेरी लड़की न्यासा एक्का बिना बताए घर से भाग गई थी और माता-पिता की बात नहीं मानने से विश्वनाथ एक्का नाराज था, जो घटना दिनांक 28 जून 22 को खाना नहीं बनाने वह बैल को चारा नहीं देने से अत्यधिक नाराज होकर लड़की को झापड़ फाइट एवं डंडा से मारा जिससे लड़की दरवाजा के पास गिर गई और पत्थर से टकरा जाने से लड़की की मौत हो जाना बताया जो रात में लड़की न्यासा एक्का को अपनी पत्नी दिलसो एक्का के साथ मिलकर लिबरा जंगल ले जाकर मृतिका को नीचे लेटा कर पेड़ के ठुठ में लड़की के चुनरी को बांधकर मौके से भाग जाना बताया
आरोपी माता-पिता द्वारा अत्यधिक गुस्से में आकर अपनी लड़की की हत्या करना स्वीकार किया गया जो आरोपी माता पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी,फ्रांसिस्का टोप्पो, महिला आरक्षक ज्योति पैकरा, आरक्षक संजय केरकेट्टा, अभय चौबे, दिनेश मिंज, सुमित टोप्पो, विवेक राय, सोहन राजवाड़े, अनिल लकड़ा, रंजीत गुप्ता, कमलेश सिंह पैकरा शामिल रहे।



Share

Leave a Reply