नशे के कारोबार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, आईजी ने किया सस्पेंड
रायपुर, नशे के कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी के मोबाइल की जाँच करवाई गई। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई गई है। सरगुजा एसपी टी आर कोशिमा की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दो टीआई को लाईन अटैच कर 2 एएसआई को ज़िले से बाहर भेजे जाने की कार्रवाई के बाद अब वही 2 ASI निलंबित भी कर दिए गए हैं। 2 एएसआई जिनमें धनंजय पाठक और बृजकिशोर पांडेय शामिल हैं, उन दोनों को थाना कोतवाली के क्राईम नंबर 512/20 और देहात थाना याने गांधीनगर थाने के क्राईम नंबर 336/20 के अभियुक्तों के साथ संदिग्ध संपर्क और संरक्षण दिए जाने के आरोप को पुष्टि करने के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर आईजी रतन लाल डांगी ने निलंबित कर दिया है।




