छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
Share

नारायणपुर । कुरूषनार थाना क्षेत्र में 20 मार्च को गुडरीपारा बासिंग में हुए अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना कुरूषनार पुलिस को सफलता मिली है। 9 मार्च को माॅवली मेला नारायणपुर से फरसुराम सलाम पिता स्व0 लक्ष्मण सलाम उम्र 40 वर्ष साकिन ओर्कीवाही, बहीगांव, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव के गुम होने पर 17 मार्च को थाना नारायणपुर में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर पता-तलाश की जा रही थी। 20 मार्च को थाना कुरूषनार क्षेत्र के गुडरीपारा बासिंग जंगल में क्षत-विक्षत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रिपोर्ट पर थाना कुरूषनार पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा और जांच कार्यवाही में लिया । शव की पहचान नहीं होने बस्तर संभाग के समस्त थाना को अज्ञात शव की हुलिया व कपड़े की जानकारी देते हुए पता तलाश के लिए मैसेज किया। थाना नारायणपुर के गुम इंसान के परिवार वालों को थाना नारायणपुर द्वारा सूचना मिलने पर मृतक के पत्नी, माॅ, भाई से 24 मार्च को नारायणपुर आकर जिला अस्पताल नारायणपुर में रखते शव और पहने हुए कपड़े को देखकर शव की पहचान फरसुराम सलाम पिता स्व0 लक्ष्मण सलाम उम्र 40 वर्ष निवासी कोर्कीवाही बहीगांव थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव के रूप में पहचान किया गया। पहचान कार्यवाही पश्चात परिजनों को शव सुपुर्द किया गया।
शव की पहचान होने और शव परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद कुरूषनार पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों से पूछताछ करने पर इस हुलिया के व्यक्ति को कोडोली होते हुए डुटाखार की ओर जाते देखा गया था। जिस पर ग्राम डुटाखार के ग्रामीणों से पतासाजी करने पर कमकाल पारा डुटाखार में मानसिक रूप से विक्षिप्त फरसुराम सलाम द्वारा सगऊ राम गोटा के मकान में घुस गया था जिससे उसकी पत्नी के चिल्लाने पर सगऊ राम और अन्य लोगों से फरसुराम को घर से बाहर निकाल कर रस्सी से दोनों हाथ बांधकर मारपीट कर डण्डा व टंगिया से हत्या करने की घटना प्रकाश में आई। थाना कुरूषनार की पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सगऊराम गोटा पिता स्व. नोहरसिंग गोटा, उम्र करीबन 35 वर्ष, जाति गोड, साकिन कमकालपारा, ग्राम ढुटाखार, थाना कुरूषनार, जिला नारायणपुर और वादीराम सलाम पिता स्व. बनसिंग सलाम, उम्र करीबन 50 वर्ष, जाति गोड, साकिन कमकालपारा, ग्राम ढुटाखार, थाना कुरूषनार, जिला नारायणपुर से पुछताछ करने पर हत्या कर शव को गुडरीपारा बासिंग के जंगल में फेकना स्वीकार करने पर 6 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेजा गया।
अन्य आरोपियों की पता-तलाश जारी है। अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे थाना प्रभारी कुरूषनार सुनील कुमार सिंह, सउनि भुषणलाल यादव, प्र0आर0 नंदलाल शोरी और अन्य थाना स्टाफ बल का विशेष व अहम योगदान रहा।
 



Share

Leave a Reply