BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस ने रोका दूधवालों को, विरोध में 300 लीटर दूध सड़क में बहाया

 पुलिस ने रोका दूधवालों को, विरोध में 300 लीटर दूध सड़क में बहाया
Share

जगदलपुर। जिले में लॉकडाउन के चलते पुलिस सड़क पर तैनात है, चौक-चौराहों की निगरानी की जा रही है। आज सुबह जब दूधवाले दूध बांटने निकले तो पुलिस ने उनकी गाडिय़ों को पकड़ लिया। दूध बेचने जा रहे लोगों ने बताया कि उनके पास रखा दूध कुछ ही घंटों में फट कर खराब हो जाएगा इसलिए वे बेचने जा रहे हैं। जब पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो सभी सिटी कोतवाली के पास पुराना बस स्टैंड पर जमा हो गए और पुलिस के रवैय्ये से नाराज दूधवालों ने अपने पास रखे 300 लीटर दूध को सड़क पर ही बहा दिया।  दूध बांटने जा रहे दूधवालों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण हम पशुपालकों के सामने जीवन-यापन का प्रश्न खड़ा हो गया है। आज सुबह हम जब दूध देने जा रहे थे तो पुलिस वालों ने हमारी गाडिय़ां रोक ली और हमें दूध बांटने से मना कर दिया। दूध कुछ ही घंटों में फट कर खराब हो जाता और किसी काम नहीं आता इसलिए हमें 300 लीटर दूध को सड़क पर ही बहा दिया। जब कि लॉकडाउन के दौरान दूध बेचने के लिए समय निर्धारित है, इसमें कुछ देर होने पर पुलिस का रवैय्या उचित प्रतीत नही होता है। लोगों को लॉकडाउन से होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए काम करना चाहिए लेकिन ऐसा होता दिखाई नही दे रहा है। 


Share

Leave a Reply