नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हुई बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हुई बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर
Share

सरगुजा | सरगुजा जिला के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा महादेव पारा में 3 मई को नंगे तार में फंसकर बालिका कुमारी जीनिमा करियाम की मौत हो गई थी मृतिका के पिता के रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की गई। पुलिस द्वारा महादेव पारा के राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, उदयराम, प्रदीप सिंह, नंदलाल सिंह पैकरा, अशोक, कुमारु मरकाम, तपेश्वर, बिगन एवं जसवंत के घरों के कनेक्शनों की वैध अथवा अवैध होने के संबंध में जानकारी ली गई।

पढ़ें : BIG BREAKING : कार की डिग्गी और बोनेट में मिले करोड़ो रुपये, पुलिस इतने नगदी पैसे देख आई सकते में 

उपरोक्त सभी 10 लोगों के घरों के विद्युत कनेक्शन अवैध होने की जानकारी विद्युत विभाग द्वारा प्रदान किये जाने के बाद, उदयपुर पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान अपराध का घटित होना पाए जाने पर मामले में अपराध क्रमांक 15/2021कायम कर धारा 304, 34 एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135के तहत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त सभी 10 आरोपियों को सोमवार को न्यायालय पेश किया गया, वहां से माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अजित मिश्रा, राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार, आरक्षक सिकन्दर आलम, लाखन सिंह सहित अन्य स्टॉफ सक्रिय रहे।



Share

Leave a Reply