Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालय की शाखाओं में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।





